बांदा, जून 9 -- बांदा। पुलिस अधीक्षक ने जिले में तैनात 27 निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।चिल्ला थाना प्रभारी अर्पित पाण्डेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना मर्का के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अखिलेश प्रताप सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ से एसजेपीयू/परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। इसी प्रकार थाना बिसंडा के प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह को साइबर क्राइम थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक राम मोहन राय को थाना पैलानी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। थाना पैलानी के प्रभारी निरी...