नोएडा, जुलाई 15 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। चिल्ला एलिवेटेड रोड को लेकर बुधवार को शासन स्तर पर बैठक हुई। लखनऊ में हुई इस बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी शामिल थे। इस बारे में प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि बैठक में एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रगति से संबंधित जानकारी ली गई। यह परियोजना 892 करोड़ 75 लाख रुपये है। बैठक में अब तक किए गए भुगतान की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...