चिल्काटांड से चल रहे साइबर क्राइम नेट वर्क का पर्दाफाश
सोनभद्र, जुलाई 29 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने शक्तिनगर के चिल्काटांड से चलाये जा रहे साइबर क्राइम नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। संदिग्ध लेन-देन वाले खातों की जांच के बाद बुधवार को दो आरोपी दबोच लिए गये है। उनके पास से पुलिस ने दो अदद आई फोन व आईक्यू 0012 और 25 सौ रुपये नगद बरामद किये है। अभी तक की जांच में पुलिस ने इन आरोपियों विजय कुमार अग्रहरी पुत्र सुभाष चंद्र अग्रहरी उम्र 35 व मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र लाल चंद गुप्ता उम्र तीस वर्ष निवासी चिल्काटांड थाना शक्तिनगर से साइबर नेट वर्क द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर फ्रॉड की धनराशि की जालसाजी का पता लगाया है। थानाध्यक्ष अनपरा पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि जांच जारी है और शीघ्र ही इस क्षेत्र में साइबर फ्रॉड के रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों को भी दबोचा जा सकता है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.