कानपुर, मई 14 -- डेरापुर। ब्लॉक क्षेत्र के चिलौली गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। गांव की नालियां कई महीनों से साफ न होने के कारण गंदगी से पटी पड़ी है। जगह-जगह जमा गंदा पानी और कूड़ा ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। गांव में फैल रही दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। एडीओ पंचायत अश्विनी कुमार ने बताया कि शिकायत जांच कर कार्रवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...