देहरादून, मार्च 25 -- पौड़ी। जनपद के विकासखंड कल्जीखाल अंतर्गत किमोली-चिलोली गांव में एक पुराने जल स्रोत के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान खुदाई में दो प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। प्राप्त मूर्तियों में एक भगवान गणेश की प्रतिमा है, जबकि दूसरी नाग से अलंकृत शिवलिंग की बताई जा रही है, जो धार्मिक व पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ग्राम प्रधान हेमंती देवी ने बताया कि गांव में जल स्रोत के सौंदर्यीकरण के दौरान खुदाई करते समय ये मूर्तियां मिलीं, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुरातत्व विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई पौड़ी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों प्रतिमाएं प्राचीन प्रतीत हो रही हैं। इनका विस्तृत अध्ययन और काल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.