गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय पर्यटन विभाग ने चिलुआताल घाट को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण और पयर्टन विभाग चिन्हाकन की प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद पर्यटन विभाग ताल फ्रंट और वहां किए गए सभी निर्माण प्राधिकरण को हस्तांतरित कर देगा।

सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद माना जा रहा है कि इससे चिलुआताल घाट पर उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार होगा और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पित होने के बाद सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने, भ्रमण और मनोरंजन के लिए पहुंच रहें हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने यहां घाट की साफ-सफाई, प्रका...