अल्मोड़ा, मार्च 3 -- रानीखेत। रानीखेत सहित चिलियानौला नगर पालिका में होली महोत्सव की धूम मची हुई है। मंगलवार को रानीखेत नगर में शिव मंदिर समिति रानीखेत के सहयोग से सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित हुए। जो पूरे नगर से होकर गुजरा। चिलियानौला में बधाण गांव की होली पूरे शबाब पर है। सोमवार को चौथे दिन होली शिव मंदिर पहुंची। जहां होली गीतों के अलावा झोड़ा गायन ने भी महफिल लूटी। बाद में तमाम स्थानों पर होलियां हुई। शिव मंदिर परिसर में ही पालिका की ओर से महिला होली गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, सभासद सुंदर कुवाबी, शंकर दत्त बुधोड़ी, पूर्व प्रमुख प्रेम सिंह कुवार्बी, पूर्व प्रधान कवींद्र सिंह कुवार्बी, मदन सिंह कुवार्बी, ललित बोरा, इंद्र देव, हरीश देव, राजू देव, नवीन बोरा, राजू बोरा, नंदन सिंह बोरा, भूपेंद्र कुवार्बी आद...