अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- रानीखेत। आए दिन पानी के संकट से जूझ रहे चिलियानौला नगर पालिका के लोगों ने पालिका क्षेत्र के लिए पृथक पेयजल योजना बनाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि शहर बनने के बावजूद इसे ग्राम समूह पेयजल योजना से जोड़ा गया है। इससे पानी की समस्या रहती है। पृथक योजना से जोड़ा जाए तो लोगों की समस्या हल होगी। सात वार्डों वाली पालिका में अब आबादी निरंतर बढ़ रही है। वर्तमान में पालिका में आठ हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। मौजूदा योजनाओं के बावजूद पानी की भारी किल्लत रहती है। हालांकि ताड़ीखेत-गगास पेयजल योजना का भी 20 प्रतिशत पानी दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.