बक्सर, जून 1 -- पेज पांच के लिए ---- बोले ओम प्रकाश डुमरांव। जेडीयू के राजनीतिक सलाहकार व स्मारक निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कारगिल के शहीद सैनिक चितरंजन सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष ने डुमरांव विधायक राहुल सिंह को आवेदन देकर शहीद के शहादत को सम्मान देने की मांग की है। बता दें कि कारगिल युद्ध के समापन के बाद जब सैनिक लौट रहे थे। तभी, जम्मू कश्मीर के जंगलों में छिपे आतंकियों को मार गिराने के दौरान चितरंजन सिंह शहीद हो गए थे। शहीद के शहादत के मौके पर उनके पैतृक गांव चिलहरी में कार्यक्रम का आयोजन होता है। अध्यक्ष ने कहा कि कारगिल के शहीद के सम्मान में आदमकद प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों के दिलों में देश के प्रति मर मिटने की प्रेरणा मिलती रहेगी। (डुमरांव से अजय कुमार सिंह) ...