मोतिहारी, मार्च 23 -- शहर की नई बस्ती चिलवनिया की आबादी का विस्तार धीरे-धीरे हो रहा है। मोहल्ले में बाहर से आकर लोग बस रहे हैं। इस मोहल्ले की आबादी 2500 से 3000 के करीब है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। सुमित कुमार,मुन्ना सिंह ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की अनदेखी से नाला के ओवरफ्लो के कारण सड़क पर हमेशा गंदा पानी बहता रहता है। सड़क पर पानी के बहाव से सालों भर फिसलन की स्थिति बनी रहती है। मोहल्लेवासी फिसलन भरी सड़क से गंदे पानी में गिरते पड़ते आने जाने को विवश हैं। जब मौसम ठीक रहता है तब भी सड़क नाला के गंदा पानी से भरा रहता है। अभय मिश्रा,पप्पू पाठक का कहना है कि यदि बारिश हो जाए तो फिर इस सड़क से आवागमन के लिए दस बार सोचना पड़ता है। क्योंकि इस सड़क पर नाली व बारिश के जमाव हो जाने पर पैदल तो निकलना मुश्किल भरा काम हो जात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.