पटना, अप्रैल 12 -- धनरुआ प्रखंड के मझौली गांव में शनिवार को चिलम की चिंगारी से आठ बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने अपने स्तर से आग बुझाने का काफी प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मसौढ़ी से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसानों का कहना है कि बधार में अलंग पर बैठे कुछ लोग गांजा पी रहे थे। इसी दौरान चिलम से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से धर्मवीर प्रसाद के दो बीघा, रवींद्र प्रसाद के दो बीघा और विनय प्रसाद के चार बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फसल जल जाने से पीड़ित परिवारों में मायूसी का माहौल है। अगलगी में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशास...