कटिहार, मई 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मई के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख होता जा रहा है। शनिवार की सुबह हल्के धूलभरे धुंध और बादलों की आवाजाही के बीच दिन की शुरुआत जरूर अपेक्षाकृत राहतभरी रही, लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जिले के अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके कारण दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी और बेचैनी का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप से बढ़ेगी तपिशअधिकतम तापमान शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस महसूस की गई। हा...