हापुड़, जून 4 -- बारिश के बाद हापुड़ में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। बुधवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप खिली। तल्ख़ धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया। कोई छाता तो कोई चेहरे को कपड़े से ढककर निकला, तब भी लोग पसीनों से तर बतर रहे। वहीं अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चार दिन पहले हापुड़ में बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया था। भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली थी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। लेकिन अब बुधवार को गर्मी से अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, तीखी तपिश से झुलसा जनजीवन सुबह से ही सूर्यवेद की किरण तीखी रही। जिससे लोग बेहाल हो गए। लोगों की भीड़ से गुलजार रहने वाला तहसील, मेरठ और अतरपुरा चौराहे पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों के मुकाबले कम ही ...