फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में करीब एक सप्ताह की राहत के बाद बुधवार को एक बार फिर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने जिलेवासियों को परेशान किया। उमस ने लोगों को बार-बार पसीना पोंछने को मजबूर कर दिया। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का असर रविवार तक देखने को मिल सकता है, लेकिन सोमवार से गर्मी फिर प्रचंड रूप धारण कर सकती है और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज बूंदाबांदी होने का अनुमान स्काईमेट के मौसम वैज्ञानि...