प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। भीषण गर्मी ने एक बार फिर अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप से दिनभर जनमानस का पसीना छूटता रहा। आने वाले दिनों में प्रयागराज में गर्म हवाओं के साथ और अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी बड़ी वजह यह है कि मौसम विभाग ने 18 व 19 मई को अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तक पहुंचने की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- मौसम: राजधानी में अब चढ़ेगा पारा, 44 डिग्री तक तापमान पहुंचने के आसार शुक्रवार को अधिकतम पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन सुबह 8.30 बजे उमस 56 से 60 फीसदी तक रही। उमस कम होते ही धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर 1:30 बजे से तीन बजे के बीच 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारे का एहसास होने लगा। चौक, सिविल लाइंस, कटरा, कोठापार्चा व बैरहना सहित क...