मधुबनी, मई 25 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। सूबे में सोमवार से नौतपा की शुरूआत हो गई है। तेज पुरवा हवा बह रही है। आसमान में बादल उमड़ रहे है। लेकिन बारिश का कोई अता पता नहीं है। चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्मी से आम आदमी के साथ पशु, पक्षी एवं पेड़ पौधे भी झुलसने लगे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में वृद्धि से लोगों का हाल बेहाल हो गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बहुत जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सरकारी आफिस के बाहर चाय पान की दुकानों पर भी गर्मी के कारण भीड़ कम हो गई है। भीषण गर्मी के कारण लोगों में दस्त, बुखार, कमजोरी, थकान, पेट दर्द और पेट खराब की समस्या बढ़ने लगी है। लू लगना, वायरल फीवर, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, त्वचा संक्रमण, हाई ब्लड प्रेशर,...