चिलचिलाती धूप में तपिश से बेहाल हो गए लोग
जौनपुर, जून 21 -- जौनपुर। प्रचंड धूप के चलते रविवार को धरती धधकने लगी है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 35 डिग्री सेल्सियस रहने से लोग भीषण तपिश से बेहाल हो गए हैं। सूर्य की तीक्ष्ण किरणें चमड़ी झुलसा दे रही हैं। लोग गर्म पछुआ हवा का प्रकोप झेलने को विवश हैं। लू की तरह गर्म हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। शहर में लोग सिर पर गमछा तौलिया रखकर चल रहे थे लेकिन ग्रामीण इलाके की सड़कें 12 बजते बजते सूनी हो गई थी। धूप का आलम यह था कि सुबह सात बजे से ही लोग पसीने से तरबतर होने लगे। फिर ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया सूरज की किरणों का प्रकोप तेज होता गया। सुबह नौ बजे के बाद ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार करने लगा था। दोपहर 12 बजे के बाद तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी का हाल गजब का है। सुबह आठ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.