चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक जाम से लोग रहे बेहाल
रुडकी, मई 25 -- भीषण गर्मी के बीच रुड़की की सड़कों पर आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर के मुख्य चौराहों और संपर्क मार्गों पर सुबह से ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। चिलचिलाती धूप और आसमान से बरसती आग के चलते शहर के प्रमुख बाजारों और हाईवे पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसकर दोपहिया और चौपहिया सवार घंटों पसीने से तर-बतर होते रहे। सोमवार को जाम का सबसे बुरा असर मालवीय चौक, आजादनगर चौक, बीएसएम तिराहा, रामनगर चौक, गणेशपुर पुल, मिलिट्री चौक पर देखने को मिला। हाईवे से लेकर शहर की अंदरूनी सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर थीं। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचने के कारण सड़कों पर खड़ी गाड़ियां तपती रही। दुपहिया वाहन चालक धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव तलाशते दिखे। वहीं कारों में बैठे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.