सोनभद्र, मई 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में गुरुवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली, जिससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। वहीं पूरे दिन कभी बादल तो कभी तेज धूप ने उमस बढ़ गई थी। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तर बतर नजर आए। वहीं मौसम में आ रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी साफ नजर आने लगा है। सोनांचल में मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा जा रहे हैं। इससे लोगों को उमस से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। गुरुवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली थी। इससे उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी के कारण लोग सुबह से ही बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.