चिलचिलाती गर्मी में पौधों को बचाने में जुटा वन विभाग
बाराबंकी, जून 19 -- रामनगर। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच वन विभाग द्वारा सड़क किनारे लगाए गए पौधों को बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को ददौरा रोड पर टैंकर के माध्यम से पौधों की सिंचाई कराई गई। वन दरोगा सचिन पटेल ने बताया कि रामनगर रोड, फतेहपुर रोड, पुराने हाईवे, त्रिलोकपुर मार्ग सहित अन्य प्रमुख सड़कों के किनारे लगाए गए पौधों को नियमित रूप से पानी दिया जा रहा है। गर्मी के कारण पौधों के सूखने की आशंका को देखते हुए प्रतिदिन टैंकरों से सिंचाई कराई जा रही है ताकि पौधों का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे लगाए गए पौधे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनेगा हरियाली का कॉरिडोर, 46 हजार पौधे रोपे जाएंगे इसी उद्देश्य से उनकी देखरेख और सिंचाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.