सहारनपुर, मार्च 28 -- चिलकाना। चिलकाना में रामनवमी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। धार्मिक धुन पर बजते ढोल नगाड़े, बैंडबाजे व धार्मिक झांकियां सभी को आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा पुरानी घास मंडी स्थित मेन बाजार शिव मंदिर से आरंभ होकर नगर के मेन बाजार, गली मोहल्लों से होते हुए शिव मंदिर पर संपन्न हुई। श्री राम की प्रतिमा को लेकर रथ पर बैठने का सौभाग्य उद्योगपति राजीव सिंघल, शिव नाथ शर्मा को मिला। शोभायात्रा का नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के प्रतिनिधि प्रोफेसर विकेश चौधरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओ के संग पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अजय गुप्ता, पिंकी गुप्ता, संजय रोहिला, सचिन रोहिल्ला, भूषण गुप्ता, नगर सभासद अनुपम जैन, संजय सिंघल, राजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, आदि बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...