चिलकाना में दूषित पेयजल आपूर्ति से बढ़ा बीमारी का खतरा, लोग परेशान
सहारनपुर, जून 18 -- चिलकाना। नगर में पिछले लगभग 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति में दूषित पानी आने की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। नगरवासियों का कहना है कि गंदा पानी पीने के कारण कई परिवारों के सदस्य उल्टी, दस्त और बुखार जैसी संक्रमणजनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रवासी सन्नी भटनागर ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी में मिट्टी और गंदगी आ रही है। दूषित पानी के सेवन से उनके परिवार के सभी सदस्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना और वार्ड सभासद अनुपम जैन को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। नगरवासियों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों को मजबूरी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.