घाटशिला, मार्च 2 -- घाटशिला, संवाददाता। अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो द्वारा आयोजित चिर यौवन सम्मान-2026 का समापन रविवार को हो गया। घाटशिला, चाकुलिया, धालभूमगढ़ और आसपास के 55 से ऊपर महिलाओं और 60 से ऊपर पुरुषों ने पैदल चाल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 60 वर्ष से ऊपर के पुरुषों की प्रतियोगिता की शुरुआत सर्कस मैदान, दाहीगोड़ा से हुआ साधना पाल ने शंखनाद कर और निर्मल झुनझुनवाला ने हरि झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। 93 वर्ष के सत्यनारायण ओझा सबसे ज्यादा उम्र के पुरुष प्रतियोगी शामिल हुए जो 5 वर्ष लगातार अपने समूह के विजेता रहे। उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चिर यौवन सम्मान आयोजन समिति के सदस्यों के साथ, राज स्टेट क्लब के काशीनाथ नामाता और सदस्यगण, घाटशिला कॉलेज कबड्डी क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समापन सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.