मधेपुरा, अप्रैल 25 -- चौसा, निज संवाददाता। चिरौरी पंचायत के वार्ड सात में गुरुवार की देर शाम शौच के लिए बहियार गयी एक छात्र की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी है। पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह बहियार के पास पानी भरे गड्ढे से छात्रा का शव बरामद किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के परिजनों के रोने से माहौल गमगीन बना है। बताया गया कि चिरौरी वार्ड सात निवासी चंचल शर्मा की पुत्री राधिका कुमारी (15) गांव के ही हाई स्कूल अजगैवा में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार की देर शाम ही वह अपनी सहेलियों के साथ शौच करने बहियार गयी थी। देर रात तक घर वापस नहीं लौट पर परिजनों ने छात्रा की खोजबीन शुरू की। शुक्रवार की अहले सुबह गांव के दक्षिण दिशा स्थित बहियार के पानी भरे गड्ढे में छात्रा के...