मेरठ, जनवरी 8 -- दौराला। चिरौड़ी गांव निवासी अधेड़ 10 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। तलाश करने के बाद थाने पहुंचे लापता के भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी है। थाने पर दर्ज कराई गुमशुदगी में चिरौड़ी निवासी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले उसका भाई देवेन्द्र घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी लापता भाई का कोई सुराग नहीं लगा। उसके लापता भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूर्व में भी वह लापता हो गया था, लेकिन दो-तीन दिन बाद स्वयं ही घर लौट आता था। इस बार उसका भाई वापस नहीं लौटा है। पीड़ित ने पुलिस से भाई की बरामदगी की मांग गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...