चिरोगाड़ा की किशोरी को चांडिल के लड़के ने किया अगवा
धनबाद, अगस्त 23 -- धनबाद। हीरापुर चिरागोड़ा की एक किशोरी को जमशेदपुर चांडिल के एक लड़के ने बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। घर से स्कूल ड्रेस में निकली किशोरी निखिल राय नामक लड़के की चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गई। जांच में पता चला है कि वह निखिल से लगातार फोन पर बातचीत करती थी। किशोरी 18 अगस्त से ही उसके साथ है। 19 अगस्त को किशोरी ने अपनी सहेली को फोन कर बताया था कि निखिल उसे घूमाने के बहाने साथ ले गया। फिलहाल वह कहां है उसे पता नहीं। मामले में किशोरी के पिता ने धनबाद थाना में लड़के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों को ढूढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.