चिरैहा क्रिकेट टूर्नामेंट में बिधूना विजयी
औरैया, जून 12 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड अछल्दा के चिरैहा गांव में शुक्रवार को चिरैहा क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकेश यादव उर्फ डकुरे ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट के तहत अछल्दा और बिधूना की टीमों के बीच 10 ओवर का मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अछल्दा की टीम ने 10 ओवर में 113 रन बनाए। जवाब में बिधूना की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में ही 114 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि मुकेश यादव उर्फ डकुरे ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- चिरैहा क्रिकेट टूर्नामेंट में अछल्दा, हसनपुरा और खुर्दा की टीमों का जलवा इस दौरान आयोजक ओमवीर यादव, अंपायर अंकित चौहान, कमेंटेटर दीपक व कल्लू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.