औरैया, जून 19 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के चिरैहा गांव में चिरैहा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को बीरपुर और नगला नया की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बीरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगला नया को 19 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीरपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 140 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 141 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला नया की टीम बीरपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 12 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह बीरपुर ने 19 रन से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुशील शाक्य प्रधान एवं ओमवीर ठेकेदार ने विजेता टीम बीरपुर के कप्तान अंकित चौहान को 11 हजा...