मोतिहारी, जनवरी 29 -- चिरैया, निसं। थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। चिरैया पुलिस ने गुरुवार को विवाहिता का शव घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरामद शव की पहचान उक्त गांव निवासी सोनू कुमार सिंह की पत्नी लालसा कुमारी उर्फ खुशी कुमारी (21) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृतका स्वयं जहर खाई है अथवा ससुराल वालों ने जहर खिला कर हत्या की है यह जांच का विषय है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। जिनकी खोज की जा रही है। संवाद भेजे जाने तक मृतका के परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है। बताया जाता है कि करीब चार साल पूर्...