पटना, अप्रैल 4 -- चिरैयाटांड़ पुल पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक सरकारी बस के खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में बस, कार, बाइक सहित कई अन्य वाहन करीब एक घंटे तक फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से खराब बस को हटाया गया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। यह समय ऑफिस आवर का था, जिसके कारण पुल पर वाहनों का दबाव पहले से ही अधिक था। इसी दौरान चलते-चलते बस अचानक पुल के बीच में खराब होकर बंद हो गई, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। धूप की तपिश और भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान दिखे। यातायात पुलिस के अनुसार बस पुल के बीचों-बीच खराब होकर बंद हो गई थी। इसके कारण उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे के भीतर बस को हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई।

हिंद...