मोतिहारी, मई 14 -- चिरैया, निज संवाददाता । पुरुष शिक्षक जनगणना कार्य में लगे हैं। स्कूल की पढ़ाई ठप हो गई है। पढ़ाई नहीं होने से स्कूल कैंपस में खेल रही छात्राओं के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जिसके कारण अभिभावकों व महिला शिक्षकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिससे कुछ देर तक पूरा स्कूल परिसर रण क्षेत्र में बदल गया। मामला प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर का है। जहां स्कूल में पढ़ने आई छात्राओं के विवाद में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच मारपीट हो गई है। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से कई लोगों को आंशिक चोट लगी है। घटना बुधवार को उस समय घटी जब स्कूल की शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाने के बजाए एक जगह बैठ कर मोबाइल देखते हुए गप्पे कर रही थी। पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चें स्कूल कैंपस में खेल रहे थे। इसी बीच आठवीं कक्षा की दो छात्राएं आ...