जामताड़ा, जनवरी 3 -- चिरेका में टैलेंट एंड हंट प्रतियोगिता का शुभारंभ मिहिजाम, प्रतिनिधि। चिरेका में संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे लाने और निखारने के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। चिरेका सांस्कृतिक संगठन के तत्वाधान में आयोजित इस 9 दिवसीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता की शुरुआत तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र बघवार हाल में चिरेका महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता और चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता कुमारी ने दीप जलाकर किया। उद्घाटन के अवसर पर रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वाद्य यंत्र के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंच पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुत दी। इस दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि मुझे इस टेलेंट हंट प्रोग्राम को देखकर पुराने दिन याद आ गए। बंगाल के कण कण में कल्चर बसा हुआ है।...