चाईबासा, जून 2 -- जगन्नाथपुर। सोमवार को जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरूपासेया गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग शाम 4 बजे चिरूपासेया निवासी शांति बोबोंगा (41 वर्ष), पति माटा बोबोंगा, की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।घटना के बाद गांव और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...