चाईबासा, अप्रैल 8 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर की आराहासा पंचायत के चिरुकबेड़ा में बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे करीब चार-पांच महीनों से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण दैनिक जीवन के साथ-साथ खेती-किसानी और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने टोंटो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय हेंब्रम को इससे अवगत कराया। उन्होंने विधायक सोनाराम सिंकु तक बात पहुंचाई। विधायक ने नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करवाई। नए ट्रांसफॉर्मर का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता दामु अंगरिया, मुकेश चेरोवा, सुरेंद्र अंगरिया, मोहन सिंह अंगरिया, कमल चेरोवा, राजेंद्र अंगरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ...