लोहरदगा, मार्च 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत चिरी गांव से ओपा, चांपी और सलगी तक जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में बेहद मुश्किल हो रही है। यह सड़क कुडू प्रखंड के तीन बड़े पंचायतों को जोड़ने के साथ-साथ चंदवा- लातेहार-डालटनगंज मुख्य मार्ग तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। ऐसे में इस सड़क की बदहाल स्थिति से हजारों ग्रामीण प्रतिदिन प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी जर्जर हो गई है कि बारिश के दिनों में सड़क में कहां गड्ढा है और कहां समतल पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। हल्की बारिश में ही गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी जोखिम उठाना पड़ता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.