चक्रधरपुर, अप्रैल 27 -- मनोहरपुर, संवाददाता। रविवार को चिड़िया माइंस क्षेत्र में ठेका मजदूरों की गंभीर समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मजदूरों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। मजदूरों ने बताया कि पिछले छह महीनों से (सेल) की चिड़िया माइंस में खनन कार्य पूरी तरह ठप है, जिसके कारण ठेका कर्मियों को कोई काम नहीं मिल रहा है। मजदूरों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि काम बंद होने से उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और लगभग 250 परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। लगातार कंपनी और ठेकेदारों से संपर्क करने के बावजूद उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगी है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट कहा कि ठेकेदार एवं सेल प्रबंधन अविलंब खनन ...