बोकारो, मार्च 22 -- बोकारो। चास नगर निगम क्षेत्र में हल्की बारिश में ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद शहर की व्यवस्था की पोल खुल गई। कई जगहों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। ऐसा ही हाल तलगड़िया मोड़ से चिरा चास जाने वाले मुख्य मार्ग का है, जहां बारिश होते ही जलजमाव हो जाता है। लोगों ने बताया कि एनएच-32 से जुड़े इस मार्ग पर रोजाना साइकिल सवार मजदूरों से लेकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के एक ओर ऊंची दीवार है और दूसरी ओर सड़क से ऊंची नाली का निर्माण किया गया है, जिससे पानी निकासी नहीं हो पाती और जलजमाव की स्थिति बन जाती है। इससे पैदल चलने वालों, साइकिल सवारों और दोपहिया चालकों को छ...