नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- चुनाव से पहले आरएलजेपी(रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार में मंत्री रहे पशुपति कुमार पारस ने नया सियासी राग छेड़ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज पारस ने एनडीए छोड़ दिया और अब वे महागठबंधन में शामिल हैं। लेकिन, उन्होंने कहा है कि रामविलास पासवान के बेटे और उनके भतीजा चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते है तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी। कांग्रेस ने इसे पारिवारिक मामला करार दिया है तो चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आरवी की मिली जुली प्रतिक्रिया आई है। एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। चिराग पासवान भी नीतीश कुमार को ही सीएम फेस बता रहे। हालांकि उनकी पार्टी के अंदर से कुछ आवाजें आती रहती हैं। पशुपति कुमार पारस ने पत्रकारों के एक सवाल के जवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.