पटना, मार्च 22 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में 8,931 दिन पूर्ण कर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई दी है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि 145 करोड़ भारतीयों के अटूट विश्वास, समर्पण और "राष्ट्र प्रथम" की भावना का सशक्त प्रतीक है। चिराग ने कहा कि पीएम मोदी के यशस्वी नेतृत्व में "अंत्योदय से राष्ट्रोदय" की संकल्पना साकार हो रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मार्ग पर चलते हुए भारत विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.