हाजीपुर, अप्रैल 28 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र हाजीपुर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को बिदुपुर प्रखंड के सहदुल्लहपुर धबौली पंचायत के खजवत्ता गांव के अनुसूचित जाति टोले में अगलगी से पीड़ित 32 लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया। अगलगी से पीड़ित लाभुकों में प्रत्येक को आठ-आठ हजार रुपए का चेक दिया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति तिनका-तिनका जोड़कर घर बनाता है और इस तरह की आकस्मिक आपदा से सब कुछ जल जाना अत्यंत दुखद होता है। हम सभी पीड़ित परिवार के प्रति इस आकस्मिक दुख में गहरी संवेदना रखते हैं। उन्होंने गांव के हरिंदर भगत, कामेश्वर भगत, प्रमोद भगत, कमल पासवान, मनीष पासवान, प्रमोद पासवान, बिरचंद्र पासवान, दईमणि देवी, शैली देवी, शम्भू पासवान, सुशीला देवी, रीमा देवी, जनपतिया देवी, राजीव पासवान, सिंटू पासवान ...