पटना, मार्च 7 -- लोजपा (रा) के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। बयान जारी कर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में लौटने से पूरे देश को उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलेगा। बिहार में नई ऊर्जा और नई सोच के साथ नेतृत्व की आवश्यकता है। ऐसे में चिराग पासवान जैसे युवा नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलना चाहिए। चिराग पासवान एक पढ़े-लिखे तथा दूरदर्शी नेता हैं। अगर उन्हें मौका मिला तो वे बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के अपने विजन से बिहार को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाएंगे। उनका 12 साल का संसदीय जीवन खुली किताब की तरह है और एक चवन्नी दाग नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...