पटना, सितम्बर 1 -- केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को कथित तौर पर आतंकियों से जान से मारने की धमकी मिली है। केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के पास एक धमकी भरा मैसेज पहुंचा है। उसमें कहा गया है कि चिराग पासवान को आतंकवादी जल्द ही मार देंगे। इस मैसेज से सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है। चिराग के सरकारी अतिरिक्त निजी सचिव आलोक कुमार सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा। इसमें धमकी भरे मैसेज पर तुरंत संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि चिराग पासवान को अभी जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव आलोक सिंह ने अपने पत्र में गृह मंत्रालय से आग्रह किया है कि चिराग पा...