पटना, मार्च 16 -- लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को एक व्हीलर रोड स्थित अपने प्रदेश कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री को चिराग पासवान ने साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, खाद्य एवं उपभोक्त...