चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाएं, हत्या की धमकी के बाद DGP के पास पहुंचे एलजेपी नेता
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मारने की धमकी मिली है। इस धमकी से सनसनी मचा हुआ है। इस बीच चिराग पासवान की सुरक्षा की मांग को लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पत्र सौंपते हुए इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने, दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा चिराग पासवान को उचित और पुख्ता सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, विधायक राजू तिवारी, विधान पार्षद अशरफ अंसारी आदि शामिल रहे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.