चिराग पासवान की पार्टी उत्तराखंड चुनाव में उतरेगी, कहा- अकेले दम पर लड़ेंगे; क्या है प्लान
हरिद्वार, जुलाई 28 -- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच एक नई पार्टी ने हुंकार भरी है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर और प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने घोषणा की कि पार्टी फिलहाल प्रदेश की 35 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। गठबंधन के सवाल पर पार्टी ने किसी भी दल के साथ आने से इनकार किया है। हरिद्वार में प्रेसवार्ता के दौरान विशाल ठाकुर ने कहा कि इस चुनाव में बेरोजगारी, पलायन, जर्जर सड़कें, पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास जैसे जनसरोकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उनका दावा था कि प्रदेश की जनता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.