नई दिल्ली, मार्च 4 -- Chirag Paswan Marriage: रामविलास पासवान के सियासी विरासत के वारिश, मोदी सरकार में मंत्री और लोजपा आरवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की शादी का मामला होली के मौके पर फिर से चर्चा में है। चिराग 40 पार कर चुके हैं। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1982 को हुआ था। पर अभी तक कुंवारे हैं। शादी के सवाल को वे व्यस्तता के नाम पर टाल देते हैं जबकि उनके परिवार के साथ पूरे देश को इस अवसर का इंतजार है कि वह कब दूल्हा बनेंगे। होली के अवसर पर उनकी मां रीना पासवान ने बेटे की शादी के सवाल पर खुलकर बात की। उनके जीजा और जमुई के सांसद अरुण भारती को भी ससुराल में सरहज का इंतजार है। पटना में होली मिलन समारोह के दौरान चिराग पासवान की मां ने कहा कि पूरा परिवार शादी के लिए तैयार है। उनकी भी इच्छा है कि घर में बहू जल्द आए। लेकिन चिराग पासवान तैयार न...