मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर के झपहां उदनडीह गांव में मकान के लिए भूमि खरीदने वालों में अधिकतर बाहरी व कम आय वाले हैं। इनमें ज्यादातर सीतामढ़ी जिले व उससे सटे इलाके के हैं। इन्होंने मकान बनाने के लिए दो से चार डिसमिल भूमि खरीदी थी। यह भूमि वर्ष 2022 के बाद खरीदी गई थी। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू व उसके भाई सोनू सिंह ने इसलिए इनको अपना आसान शिकार बनाया। भूमि कब्जा करने वालो गिरोहों की कुंडली मुजफ्फरपुर पुलिस खंगाल रही है। अहियापुर इलाके में भूमि हथियाने की कोशिश समेत अन्य मामलों में विधायक को विभिन्न थानों में दर्ज 9 कांडों में नामजद किया गया है। पिछले 20 अगस्त को बेलसंड विधायक व उसके भाई के समर्थकों ने इस गांव की उक्त 52 लोगों की जमीन की चहारदीवारी एवं मकान को बुलडोजर से तोड़ दिया था। इस मामले को लेकर बेलसंड...