मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Bihar Top News: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आरवी के बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू सिंह के प्रोटेक्शन गैंग पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने उसके एक और गुर्गे को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि विधायक भाई के गैंग में 100 से अधिक हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। ये सभी जमीन पर फर्जी कागजात से विवाद खड़ा कर हथियारबंद होकर कब्जा करते हैं। 50 लोगों का घर क्षतिग्रस्त करके जमीन पर कब्जा करने की कोशिश मामले में अब तक 25 एफआईआर दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 8 कांडों में विधायक को नामजद आरोपित किया गया है। कांड में गिरफ्तार आनंद ने पुलिस को बताया है कि अमित रानू उसके बॉस हैं। माना जा रहा है कि विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अहियापुर पुलिस ने बेलसंड विधायक के गुर्गे के रूप में चिह्नित हुए आयाचीग...