भागलपुर, मार्च 16 -- उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को ट्रिपल एक्स कहलगांव और चिराग इलेवन कहलगांव के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चिराग इलेवन ने ट्रिपल एक्स को तीन विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिपल एक्स कहलगांव की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिराग इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीत लिया।फाइनल मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए विकास पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मात्र 10 गेंदों पर 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के साथ ही गेंदबाजी में तीन विकेट भी झटके। वहीं प...