अररिया, फरवरी 5 -- रानीगंज। एक संवाददाता बीते चार दिन पहले मझुवा पूरब पंचायत के वार्ड 11 में दो लोगों की संदिग्ध मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जहां बुधवार को गांव जाकर कई लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी थी, वहीं गुरुवार को मझुवा पूरब पंचायत के वार्ड 13 चिरवाहा और वार्ड 11 के महावीर ऋषिदेव टोला के करीब 50 घरों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। इन सभी की शुक्रवार को रानीगंज रेxफरल अस्पताल में टीबी की जांच की जायेगी। रानीगंज रेxफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रोहित कुमार ने बताया कि वार्ड 11 के 50 से अधिक लोगों के सेम्पल के लिए जांच किया जाना है। खासकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें दस से 15 दिनों से खांसी है। वहीं जांच टीम में शामिल स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ हरीश गोयल ने बताया कि गांव में 20 से ...